Blog

विश्वकर्मा जयंती पर शोभायात्रा और एक विशाल भंडारे का होगा आयोजन। प्रेम सिंह पांचाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को श्री विश्वकर्मा समाज कल्याण समिति के द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन डोईवाला के बुलावाला सुसवा नदी के पास खेल ग्राउंड शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

Oplus_16908288
समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह पांचाल ने बताया कि भंडारे से पहले श्री विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा बुलावाला सुसवा नदी से लेकर डोईवाला चौक से चांदमारी से होते हुए बुल्लावाला सुसवा नदी के पास शिव मंदिर पर समापन होगा उसके उपरांत भंडारे का आयोजन दोपहर 1 बजे किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। समिति के महामंत्री गोपाल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद जल्द ही अक्टूबर माह में समिति के द्वारा एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें भूतपूर्व सैनिकों को समिति के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा 2 अक्टूबर गांधी जयंती का कार्यक्रम भी समिति धूमधाम से बनाएगी हम आज की बैठक में माननीय मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं की बारिश के कारण जिन लोगों को डोईवाला में भारी हानि हुई है उनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए जिससे कि वह अपने बच्चों का लालन पोषण कर सके क्योंकि सोंग नदी और सुसवा नदी में काफी पानी आने से लोगों के खेतों में पानी घुस गया है जिससे उन्हें भारी हानि हुई है हम सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को जल्द से जल्द राहत राशि प्रदान की जाए जिससे कि वह अपना गुजारा कर सकें बैठक में समिति के उपाध्यक्ष जगपाल पांचाल संरक्षक किशन चंद शर्मा मंत्री सोनू पांचाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button