Blog
सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र बेलवाल ने पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।

सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र बेलवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष डोईवाला नरेंद्र सिंह नेगी को एक ज्ञापन सौंपा है।
उन्होंने कहा कि कोटी अठूरवाला में पूर्व पंचायत की जमीन पर नगर पालिका की कूड़े की गाड़ियां कई वर्षों से खड़ी रहती हैं,जिन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर उक्त जगह पर कैंप कार्यालय बनाया जाए। रविंद्र बेलवाल ने कहा कि कि टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला,टिहरी गढ़वाल से ही अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है,कोटी अठुरवाला में उक्त जगह के समीप कई विद्यालय, सरकारी अस्पताल, डाकघर,पशु अस्पताल बना हुआ है,और आने वाले समय में घंटाघर भी बनना प्रस्तावित है, ठीक उसी जगह के समीप में पूरे नगर पालिका की कूड़े की गाड़ियां पिछले कई वर्षों से वहां पर खड़ी रहती हैं|
उन्होंने कहा कि हम अपनी सांस्कृतिक विरासत संजोकर रखना चाहते हैं, इसलिए नगरपालिका क्षेत्र की उक्त जगह से कूड़े की गाड़ियों को अन्यत्र स्थानत्रित कर नगर पालिका का कैंप कार्यालय बनाया जाए |जिससे क्षेत्र वासियों को नगर पालिका की सुविधाओं का लाभ मिल सके |



