Blog

UKSSSC पेपर लीक कांड: भाजपा सरकार नकल माफिया की संरक्षक । उनियाल

कांग्रेस ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

खबर को सुनें
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा में हुए पेपर लीक कांड ने एक बार फिर प्रदेश सरकार की नाकामी और भ्रष्टाचार को उजागर किया है। यह प्रकरण केवल एक परीक्षा का मामला नहीं, बल्कि लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ किया गया बड़ा विश्वासघात है।

आज परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी डोईवाला के माध्यम से सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने किया।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की “भाजपा नेताओं की शह पर पल रहे नकल माफिया ने प्रदेश की भर्ती प्रणाली को बर्बाद कर दिया है। हाकम सिंह जैसे नकल माफिया बार-बार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, आखिर किसके संरक्षण में यह माफिया फल-फूल रहा है? SIT की जांच सरकार और सत्ता के दबाव में निष्पक्ष नहीं हो सकती। कांग्रेस की माँग है कि पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए। यदि सरकार ने युवाओं को न्याय नहीं दिया तो कांग्रेस युवाओं के साथ सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।”

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने कहा की “यह पेपर लीक कांड भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है और अब उनके भविष्य को बर्बाद करने पर आमादा है।

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह ताज ने कहा की कांग्रेस पार्टी युवाओं की आवाज को सड़क से सदन तक बुलंद करेगी और दोषियों को कठोर दंड दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।”

कांग्रेस की प्रमुख माँगें:

1. SIT के बजाय उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई जांच हो।

2. पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों, चाहे वे कितने ही प्रभावशाली हों, पर कठोर कार्रवाई हो।

3. परीक्षा की नई तिथि घोषित कर पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित की जाए।

4. भर्ती प्रक्रिया को UKPSC के सुपुर्द किया जाए।

5. प्रभावित अभ्यर्थियों को मुआवजा और परीक्षा शुल्क वापसी दी जाए।

कांग्रेस ने साफ चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने युवाओं के साथ न्याय नहीं किया तो भाजपा के खिलाफ व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

इस दौरान परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेन्द्र सिंह ताज,डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा,कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाद्यक्ष जीतेन्द्र कुमार,नगरपालिका सभासद प्रतिनिधि अमित सैनी,जिला महासचिव राहुल सैनी,शार्दूल नेगी,मुकेश प्रसाद,स्वतंत्र बिष्ट,संदीप थापा,आशिक अली,युवराज पुन,विमल गोला,मनोज रावत,मंडल अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,देवराज सावन,साजिद अली,डोईवाला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर,रईस अहमद,डोईवाला एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य,शंकर सिंह महरालु,आरिफ अली,प्रवीण सैनी,साहिल अली,सोहेब,एनएसयूआई छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी गौरव बिष्ट,महासचिव प्रत्याशी मुकेश कुमार,राहुल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button