Blog

रेलवे स्टेशन पर पेड पार्किंग बेअसर, वाहनो और टेली रेडी की रोड पर पार्किंग से लग रहा जाम।

त्योहारों पर नगर क्षेत्र में जाम की स्थिति राहगीर परेशान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के रेलवे स्टेशन पर पेड पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद यातायात व्यवस्था बिगड़कर रह गई है। वाहन चालक पार्किंग का इस्तेमाल नहीं कर रहे, ऊपर से दुपहिया और चौपहिया वाहन और टेली रेडी के साथ ई-रिक्शा चालकों ने रेलवे रोड, मिल रोड और नगर चौक पर अपना अड्डा बना लिया है। जगह-जगह ई-रिक्शा और वाहनों के रोड पर खड़े होने से सड़क संकरी हो गई है जिसके चलते हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है जिससे राहगीरों को निकलना मुश्किल हो गया है।

त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ी है लेकिन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और ई-रिक्शा, रेडी ठेली के कारण घंटों जाम लग रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रीपेड पार्किंग खाली रहती है और लोग शुल्क से बचने के लिए सीधे रोड पर गाड़ियां लगा देते हैं। वहीं ई-रिक्शा चालक सवारी के इंतजार में लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित होता और जाम की स्थिति बन जाती है।
दुकानदार भी अपने सामान की गाड़ियां सीधे रोड पर खड़ी कर देते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रीपेड पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाए, ई-रिक्शा स्टैंड अलग से निर्धारित किया जाए और सड़क पर खड़े वाहनों और रेडी ठेली पर चालान की कार्रवाई की जाए, ताकि रेलवे रोड और नगर चौक पर सुचारू यातायात सुनिश्चित हो सके। डोईवाला कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने कहा कि पालिका क्षेत्र में यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनो के चालान काटे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button