Blog

समिति ने शौर्य चक्र प्राप्त शैलेश रमोला एवं राज्य आंदोलनकारी मनीष कुमार को किया सम्मानित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला में उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय सेना से रिटायर शौर्य चक्र प्राप्त कैप्टन को सम्मानित किया गया। श्री विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति के महामंत्री पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने अपने आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आर्मी से रिटायर कैप्टन शौर्य चक्र प्राप्त श्री शैलेश रमोला एवं पूर्व राज्य मंत्री राज्य आंदोलनकारी मनीष कुमार को श्री विश्वकर्मा सर्व समाज कल्याण समिति के सचिव सोनू विश्वकर्मा ढाका भाई ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। पूर्व सभासद गोपाल शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें आंदोलनकारीयों के तप त्याग संघर्ष और बलिदान से प्राप्त हुआ है हमें हमेशा आंदोलनकारीयों का सम्मान करना चाहिए समिति के सचिव सोनू विश्वकर्मा ढाका भाई ने कहा कि भारतीय सेवा के बल पर आज हम देश प्रदेश में अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं उत्तराखंड के कई युवाओं ने देश के खातिर सरहदों पर अपना बलिदान दिया हमें इनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए जिससे कि हमारे आने वाली पीढ़ी कुछ अच्छा कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button