स्टूडेंट सर्विस सेंटर के तहत तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के मनोविज्ञान विभाग के द्वारा स्टूडेंट सर्विस सेंटर के तहत तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मालिनी श्रीवास्तव विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित रही जिनके द्वारा तनाव प्रबंधन करना सीखना, ध्यान को निवारक तकनीक बतलाया एवं तनाव प्रबंधन निवारण हेतु जानकारी प्रदान की गई साथ ही महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. पंकज पांडे द्वारा भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए। मंच संचालन मिस ज्योति सिंग ने किया। कार्यशाला में कुल 116 छात्र उपस्थित रहे। समन्वयक श्रीमती डॉ. राखी पंचोला ने कार्यक्रम का संचालन किया।
मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. वल्लरी कुकरेती ने तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के संदर्भ में अपने विचार साझा किए तथा विभाग में चल रही गतिविधियों से अवगत कराया गया। डॉ. वंदना गौड़ वा डॉ. पूनम पांडे द्वारl मुख्य अतिथि को अभिवादन किया।
कार्यक्रम में डॉ. वंदना गौड़ ,डॉ. पूनम पांडे, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. संजीव नेगी, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. राकेश कुमार भट्ट, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. किरण जोशी, डॉ. भावना जोशी, डॉ. शशि बाला उनियाल, डॉ. पंकज पांडे, डॉ. सुजाता, डॉ. अनुराग भंडारी, डॉ. आशा रोंगाली, डॉ. श्यो कुमार, डॉ. अनिल भट्ट, मनोज भूषण, शोधकर्ता रविन्द्र सकलानी, ज्योति सिंह, दीपेंद्र चौहान, वृंदा साह, आदि उपस्थित रहे।



