वीरांगनाओं के त्याग को सलाम, समाज को नई दिशा देता कार्यक्रम। आरुषि निशंक (स्पर्श गंगा अभियान के तहत भानियावाला में शहीद सैनिक परिजन, पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, महिलाएं, पर्यावरण प्रेमी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत शहीद सैनिक परिजनों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण प्रेमियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन भानियावाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पर्श गंगा राष्ट्रीय संयोजिका एवं अभिनेत्री आरुषि निशंक रहीं, जिन्होंने सभी वर्गों के प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि आरुषि निशंक ने कहा कि वीरांगनाएं और शहीद सैनिकों के परिजन देश की शान हैं। उनका त्याग और धैर्य राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं जब शिक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानित होती हैं, तभी समाज मजबूत बनता है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण में जुटे पर्यावरण प्रेमियों और समाज की नींव मानी जाने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
प्रोफेसर ममता कुंवर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल नारे तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के ठोस अवसरों के माध्यम से इसे व्यवहार में उतारना होगा। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी समाज में बच्चों व महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण की रीढ़ हैं।
कार्यक्रम संयोजक पुरुषोत्तम डोभाल ने बताया कि स्पर्श गंगा अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को मजबूती देना है। उन्होंने कहा कि इस समारोह के माध्यम से शहीद सैनिक परिजनों, वीरांगनाओं, पूर्व सैनिकों के साथ-साथ पर्यावरण प्रेमियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान का संदेश समाज तक पहुंचाया गया है।
समारोह में देशभक्ति, सम्मान और सामाजिक सरोकारों का भाव देखने को मिला।
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राजकुमार राज,मंगल सिंह, अनीता गुरुंग, कमांडर(से. नि.)एस एस माठरु, जगदीश प्रसाद गैरोला, प्रेम सिंह पम्मी, हरविंदर सिंह हंसी, मनोज नेगी, चंदा भिडोला, शीला देवी वीर सिंह भंडारी विनीता पैन्यूली रीता नेगी आशा खाती मुन्नी देवी संगीता देवी दरपान बोरा विनोद पाल,आनंद सिंह राणा, राजन आदि के अलावा काफी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे थे कार्यक्रम का संचालन रविंदर बेलवाल ने किया।



