(उत्तराखंड में होगी आठवीं नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप मीट)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आठवीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप मीट देहरादून उत्तराखंड में कराए जाने हेतु एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग होटल द्रोण देहरादून में आयोजित की गई।
बैठक में भारत के विभिन्न राज्यों से 40 से प्रतिनिधि उपस्थित हुए।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार शर्मा व संचालन महासचिव श्री रामफल शर्मा ने किया। बैठक में तेलंगाना से कार्यकारी अध्यक्ष श्री लक्ष्मण राव, हरियाणा से कोषाध्यक्ष श्री राम किशोर शर्मा सहित विभिन्न प्रदेशों की अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित थे। आगंतुओं का स्वागत द्वारा उत्तराखंडी टोपी पहनाकर किया गया और भोजन में उत्तराखंडी व्यंजन परोसे गए। उत्तराखंड की ओर से देवभूमि मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार सूद, महासचिव श्री सतीश चंद चौहान, एथलेटिक्स के राष्ट्रीय कोच श्री गुरुफूल सिंह, पूर्व अपर निदेशक खेल श्री धर्मेंद्र भट्ट सचिव श्री ललित चंद्र जोशी, संयुक्त सचिव श्री जी0 एन0 पंत मीडिया प्रभारी श्री जितेंद्र गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्री हीरा सिंह नेगी श्रीमती वंदना रावत आदि उपस्थित थे।
लम्बी चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से अगले वर्ष मार्च माह में आठवीं राष्ट्रीय स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता उत्तराखंड में करने का निर्णय लिया गया। दिनांक 29 जून 2026 को एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव द्वारा विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल श्री राजेश ममगई से भी मुलाकात की गई। जिससे अधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता के लिए हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। विभिन्न राज्यों से बैठक में पधारे प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता के लिए प्रस्तावित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज खेल मैदान का भी निरीक्षण किया। उत्तराखंड को आगामी 8वीं राष्ट्रीय मास्टर्स स्तरीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड में होने की सूचना से यहां के मास्टर्स एथलीट्स और अन्य सभी समूहों के खिलाड़ियों अति उत्साहित है। गत वर्षो में 38 वीं नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की पुलिस खेल प्रतियोगिता के उपरांत उत्तराखंड में होने वाली यह तीसरी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होगी और इससे उत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।



