Blog

कड़ाके की ठंड में नगर पालिका मुस्तैद चौराहो और तिराहों पर जलाए अलाव।

पालिका केवल अलाव ही नहीं जला रही है, बल्कि जनहित में उठाया गया हर कदम हमारी है प्राथमिकता। नेगी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पहाड़ों से उतर रही ठंडी हवाओं ने नगर क्षेत्र में सर्दी का असर अचानक तेज कर दिया है। इसके साथ ही नगर पालिका भी अलर्ट मोड में आ गई है। सोमवार देर शाम से पालिका प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में अलाव जलाने की तेज मुहिम शुरू कर दी, ताकि रात में काम करने वाले मजदूरों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को राहत मिल सके।

मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन रोड, अस्पताल परिसर, चौक–चौराहों और बस अड्डे जैसे बेहद संवेदनशील स्थानों पर पालिका की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। जरूरत महसूस होते ही मौके पर तुरंत अलाव जलाया जा रहा है। इससे देर रात घर लौटने वालों को ठिठुरन से बड़ी राहत मिली है।

अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि ठंड बढ़ने के साथ ही पालिका की पूरी मशीनरी सक्रिय कर दी गई है। “किसी भी नागरिक को सर्दी से परेशानी नहीं होने देंगे। जहां जरूरत पड़ेगी, तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी I

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पालिका केवल अलाव ही नहीं जला रही है, बल्कि जनहित में उठाया गया हर कदम हमारी प्राथमिकता है और ठंड से बचाव के लिए सभी उपाय व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं।

पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि अधिक ठंड वाले क्षेत्रों या जरूरतमंदों की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं, ताकि राहत कार्य और भी प्रभावी व तेज बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button