Blog

संकट में साथ खड़े जनप्रतिनिधि, भालू हमले की पीड़िता का हौसला बढ़ाने अस्पताल पहुंचे। विधायक गैरोला

परिवार को भरोसा और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर ठोस पहल का संकेत।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत गुडुल के ग्राम सौढ़ केमठ में भालू हमले में घायल महिला सुशीला भंडारी के इलाज को लेकर विधायक बृजभूषण गैरोला ने जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचकर न केवल स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली, बल्कि पीड़ित परिवार को भरोसा और संबल भी दिया। विधायक ने उपचाररत महिला से मुलाकात कर उसका मनोबल बढ़ाया और चिकित्सकों से इलाज की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक गैरोला ने कहा कि ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना जनप्रतिनिधि का दायित्व है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और पीड़िता को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उपचार से जुड़ी हर जरूरत पर प्रशासन सक्रिय भूमिका निभाएगा।

विधायक ने क्षेत्र में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। वन विभाग के साथ समन्वय कर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके और ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव मजबूत हो।

अस्पताल दौरे के दौरान विधायक ने अधिकारियों और चिकित्सकों से समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके इस कदम से पीड़ित महिला व परिजनों को मानसिक संबल मिला और यह संदेश गया कि संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन आमजन के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रोथान, चंद्र बल्लभ लखेड़ा, राजकुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button