सीएसआर पहल से सरकारी स्कूलों में पेयजल सुविधा सुदृढ़। गैरोला
डोईवाला क्षेत्र के 14 विद्यालयों को ओएनजीसी ने दिए वॉटर कूलर।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) द्वारा सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 14 राजकीय विद्यालयों को वॉटर कूलर उपलब्ध कराए गए। इससे सैकड़ों विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की सुविधा बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने ओएनजीसी की इस पहल को सराहनीय बताया।
ओएनजीसी के अधिकारी ललित मोहन लखेड़ा ने कहा कि ओएनजीसी शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को सामाजिक दायित्व के तहत लगातार आगे बढ़ा रही है। विद्यालयों में वॉटर कूलर उपलब्ध कराना इसी क्रम का हिस्सा है।
विद्यालय प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सोलंकी ने वॉटर कूलर मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को विशेषकर गर्मी के मौसम में राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, राकेश डोभाल, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथाण, विनीत मनवाल सहित शिक्षकगण एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।



