Blog

राष्ट्रीय किसान दिवस पर रानीपोखरी में चौधरी चरण सिंह को नमन, किसानों की समस्याओं पर हुई सीधी बात।

केंद्र और राज्य सरकार किसान कल्याण को नीति का केंद्र मानते हुए योजनाओं को उतार रही है धरातल पर। जोशी

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर रानीपोखरी में कृषि विभाग द्वारा किसानों के मसीहा एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किसान हितों के प्रति उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों के अधिकारों और ग्रामीण भारत की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान कल्याण को नीति का केंद्र मानते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रही है, ताकि खेती टिकाऊ और लाभकारी बन सके।

कार्यक्रम के बाद मंत्री किसानों के साथ खेतों में पहुंचे और फसलों का निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया। किसानों ने खाद-बीज, सिंचाई, फसल बीमा और लागत से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।
कार्यक्रम में रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत, कृषि निदेशक ए.के. उपाध्याय, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक गिरी, सहायक कृषि अधिकारी डोईवाला अजय टम्टा, मंडल महामंत्री संदीप भट्ट, मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, पूर्व जेस्ट प्रमुख नवीन जामवाल, पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह चौहान, प्रधान संगठन अध्यक्ष अनूप चौहान, ग्राम प्रधान लिस्ट्राबाद अनिल कुमार, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम भंडारी, ग्राम प्रधान बड़कोट सुनील भट्ट, दीपक रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अरुण रावत, संजीव नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन चौहान, रामपाल चौहान, महावीर सिंह नेगी, राजेश कुमार, दीपक चौहान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button