Blog

एनएसएस शिविर में अनुशासन और सहभागिता पर फोकस।

पब्लिक इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर आर्य समाज मंदिर से शुरू।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ शनिवार को आर्य समाज मंदिर, जौलीग्रांट में हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में अनुशासन, सामूहिकता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक वातावरण के साथ हुई, जहां विद्यार्थियों को एनएसएस के मूल मंत्र “मैं नहीं, आप” के महत्व से अवगत कराया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने समाज सेवा और भारतीय संस्कृति के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। छात्रा इशिका के स्वागत गीत और छात्रा खुशी के गढ़वाली नृत्य ने उपस्थित लोगों की सराहना बटोरी।
मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि एनएसएस युवाओं को टीमवर्क, नेतृत्व और सेवा का व्यावहारिक अनुभव देता है। ऐसे शिविरों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार होते हैं।
विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल, प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल एवं पूर्व प्रधान सागर मनवाल ने शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से शिविर की गतिविधियों में अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान और जनहित से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पूजा जोशी सहित भगवत शरण कोठारी, हरिचंद्र कोहली, सूबेदार सुनील शर्मा, प्रियंका डबराल, घनश्याम शर्मा, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा, सुरेश सहगल, दीपक पाल और श्रीपाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button