Blog

लच्छीवाला में 21 से शिव महापुराण कथा का आयोजन।

पं. दीपक आचार्य करेंगे कथा वाचन, 31 जनवरी तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
लच्छीवाला स्थित प्राचीन श्री लच्छेश्वर शिव मंदिर में मंदिर समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 21 जनवरी से होगा और यह 31 जनवरी तक चलेगी। कथा व्यास के रूप में पं. दीपक आचार्य प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक शिव महापुराण का वाचन करेंगे।

आयोजन से जुड़े प्रेम सिंह पम्मी राज ने बताया कि शिव महापुराण कथा से समाज में धर्म, भक्ति और सद्भाव का वातावरण बनता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button