Blog

डोईवाला पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी को गिरफ्तार कर 9 लाख रुपए की ज्वैलरी की बरामद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कोटि मोलधार अठूरवाला में चोरी की घटना को अजांम देने वाले 2 आरोपी को डोईवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर
उनके कब्जे से घटना में चोरी की गई 9 लाख रु० की कीमती ज्वैलरी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी कबाड़ी काम का करते है कबाड़ बीनने के बहाने बंद घरों को रैकी कर देते थे चोरी की घटना को अजांम देते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन चन्द पुत्र गोविन्द सिंह निवासी कोटि मोलधार अठूरवाला कोतवाली डोईवाला ने कोतवाली डोईवाला पर प्रा0पत्र दिया कि 10 जनवरी से 13 जनवरी के मध्य वह अपने परिवार सहित गांव गये थे, इस दौरान अज्ञात चोरो द्वारा उनके घर के ताले/दरवाजे तोडकर घर से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0- 16/2026 धारा- 305ए/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
कोतवाली डोईवाला में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल एंव घटनास्थल के आस पास आने जाने वाले रास्तों पर लग सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई, साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर 20 जनवरी को एयरपोर्ट तिराहा, जौलीग्रान्ट पर चैकिंग के दौरान घटना को अजांम देने वाले 2 आरोपी जचिन्द्र नाथ तथा गुड्डू नाथ को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी किया गया शत-प्रतिशत सामान बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि वह कबाडी का कार्य करते है। उनके द्वारा कबाड़ बीनने के दौरान बंद घरों की रैकी कर उक्त घर को चिन्हित किया गया था तथा मौका देखकर चोरी की घटना को अजांम दिया गया था। अभियुक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने की फिराक में थे पर उससे पूर्व ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी।

1- जचिन्द्र नाथ पुत्र कव्वा नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
2- गुड्डू नाथ पुत्र राजेन्द्र नाथ उर्फ तारा नाथ निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 25 वर्ष
बरामदगी का विवरण।

1- घटना में चोरी की गई ज्वैलरी (अनुमानित कीमत 09 लाख रूपये)

आमजन के लिए सुरक्षा संदेश ।

डोईवाला पुलिस की अपील: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
हालिया चोरी की घटनाओं के मद्देनजर कोतवाली डोईवाला पुलिस आम नागरिकों से निम्नलिखित सावधानियां बरतने की अपील करता है:
1. पड़ोसियों को सूचित करें: यदि आप कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने पड़ोसियों को जरूर बताएं ताकि वे आपके घर की निगरानी कर सकें।
2. फेरीवालों/अजनबियों पर नजर: गली-मोहल्लों में घूमने वाले संदिग्ध फेरीवालों या कबाड़ उठाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखें। किसी भी संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
3. CCTV का प्रयोग: अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। यह अपराधियों में भय पैदा करता है और पहचान में मदद करता है।
4. कीमती सामान का प्रबंधन: घर से बाहर जाते समय अधिक नकदी या जेवरात घर पर न छोड़ें, उन्हें बैंक लॉकर में रखना अधिक सुरक्षित है।
5. स्मार्ट लाइटिंग: रात के समय घर के बाहर की लाइट जलाकर रखें ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर कोई घर में प्रवेश न कर सके।
6. सूचना साझा करें: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की जानकारी तुरंत ‘112’ या नजदीकी पुलिस थाने को दें।
“आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।” – कोतवाली डोईवाला पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button