Doiwala newsउत्तराखंड

6000 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिलेगा लाभ, भूमि पहले ही उपलब्ध।

रानीपोखरी में पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना की मांग तेज, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी–डोईवाला क्षेत्र में पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा स्थापित किए जाने की मांग जोर पकड़ गई है। नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 6000 पूर्व सैनिक निवास करते हैं। इनमें से कई की उम्र 75 से 80 वर्ष के बीच है। वर्तमान में निकटतम चिकित्सा सुविधा देहरादून या रायवाला में उपलब्ध है, जो 30 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। इससे बीमार और वृद्ध पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
ज्ञापन में कहा गया कि रानीपोखरी में पूर्व सैनिक स्वास्थ्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा के लिए पंचायत द्वारा दो बीघा भूमि पहले ही उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक केंद्र से स्वीकृति नहीं मिली है।

पालिका अध्यक्ष ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से अनुरोध किया है कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों पूर्व सैनिक और उनके आश्रित स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button