ट्रिपल इंजन सरकार से डोईवाला में विकास को मिली रफ्तार । त्रिवेंद्र सिंह रावत
नगर पालिका बोर्ड के एक वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह व लाभार्थी वितरण कार्यक्रम आयोजित।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में वर्तमान पालिका बोर्ड के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिसर में भव्य सम्मान समारोह एवं लाभार्थी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों के सम्मान के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण एवं आवास की चाबियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निकाय तीनों स्तरों पर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ डोईवाला नगर को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और आवास से जुड़ी योजनाओं ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के जीवन में सम्मान और स्थायित्व प्रदान किया है। डोईवाला नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयास अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विशिष्ट अतिथि डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही नगर स्वच्छ एवं सुंदर बन रहा है। राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पालिका बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पर्यावरण मित्रों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ेगा और स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाना पालिका का निरंतर प्रयास है।
पालिका अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद
भाजपा डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, नीलम नेगी, सभासद ईश्वर रोथान, राकेश डोभाल, सुरेश सैनी, सुनीता सैनी, विनीत राजपूत अमित कुमार, सभासद प्रतिनिधि मनीष मनवाल, अमित सैनी, प्रकाश कोठारी, अवतार सिंह, के अलावा सुरेंद्र राणा, राजकुमार राज, प्रेम सिंह पम्मी राज, मंगल सिंह, कृष्णा तडियाल, मानवेंद्र चौहान, योगी पवार, राजेश कुंवर, कुलदीप खत्री, रीता नेगी, कोमल देवी आशा सेमवाल आदि के अलावा सभासदगण, भाजपा कार्यकर्ता और नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



