Blog

विद्यालयी छात्रों के साथ वन अग्नि सुरक्षा जागरूकता रैली, लच्छीवाला नेचर पार्क में कार्यशाला और रैली का आयोजन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर लच्छीवाला नेचर पार्क में वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति के नेतृत्व में विद्यालयी छात्रों के साथ कार्यशाला और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली में विद्यार्थियों ने “वन बचाओ – जीवन बचाओ”, “जंगल में आग न लगाएं” और “हरियाली है जीवन की खुशहाली” जैसे नारों और पोस्टरों के माध्यम से आमजन को वन आग से होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। रैली मुख्य मार्ग से होकर निकली, जहां ग्रामीण और पर्यटक सुरक्षित व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित हुए।

वनात्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने कहा कि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी वनाग्नि का कारण बन सकती है, इसलिए सभी नागरिकों का सहयोग आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वन संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया।
वन विभाग ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति जंगल में आग लगने की सूचना तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को दें और सूखी घास, सिगरेट या माचिस की तीली खुले में न फेंकें।

कार्यक्रम में पूरण सिंह, सोमनाथ सिंह, छत्रसाल बिष्ट, सागर सैनी, अंकित सिंह, राजेश, देवेंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button