Blog

महाविद्यालय डोईवाला की एन एस यूनिट का विशेष शिविर का शुभारंभ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला की एन एस यूनिट का विशेष शिविर का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के द्वारा किया गया।
एन एस एस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ किरन जोशी ने जानकारी। दी कि महाविद्यालय का शिविर स्थल महाविद्यालय परिसर में रहेगा किंतु चयनित कार्यस्थल राजीव नगर (आर्य नगर )रहेगा । शिविर में स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरणीय जागरूकता, डिजिटल सिक्योरिटी, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि पर कार्य किया जाएगा । शिविर में लगभग 50-60 शिविरार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं । नगरपालिका अध्यक्ष ने शिवरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की भावी सात दिवसों में शिक्षा के साथ संस्कार भी धारण करना इसकी समाज को आवश्यकता हे । प्रभारी प्राचार्य प्रो नवीन नैथानी ने शिविर की मूल भावना को विद्यार्थियों को समझाया । कार्यक्रम अधिकारी डॉ शिव लाल ने शिविर जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । डॉ राखी पंचोला ने एन एस एस के लक्ष्य गीत की खूबियों को समझाया । योगाचार्य अमित नेगी ने योग का शिविर में महत्व बताया । कार्यक्रम में शिविरार्थियों के साथ महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button