Blog

गौरव के हाथों में किसान मजदूर मोर्चा भाकियू (भानु )की उत्तराखंड कमान।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अंकुर चौहान ने डोईवाला कुड़कावाला निवासी गौरव को सौंपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व, जल्द बनेगी नई कार्यकारिणी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
किसान और मजदूरों के हितों को लेकर सक्रिय किसान मजदूर मोर्चा भाकियू भानु ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर अंकुर चौहान ने डोईवाला के कुड़कावाला निवासी गौरव को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गौरव के नेतृत्व में प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और किसान-मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर किसानों और श्रमिकों के हक की लड़ाई को मजबूती देगा।

नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गौरव ने जिम्मेदारी मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति कर संगठन को जिला और ब्लॉक स्तर तक सशक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय, मजदूरों के रोजगार और अधिकारों से जुड़े मुद्दे उनकी कार्ययोजना में प्रमुख रहेंगे।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सोमनाथ राजपूत,अमित कुमार,श्रीनाथ, अमन कुमार, अक्षय राजपूत सुमित कुमार संतोष कुमार ल,अंकित कुमार, सनी कश्यप, पंकज राजपूत, सनी रावत,और गुरप्रीत सिंह आदि ने हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button