Blog

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने बच्चों की सुनी समस्याएं और विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी किया जागरूक।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं DLSA के निर्देशानुसार सोमवार को तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोईवाला में किया गया।

इस मौके पर माननीय सिविल जज (ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) डोईवाला, श्रीमती सांची अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न विधिक विषयों के संबंध में क्रमवार जानकारी देते हुए बच्चों को महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH Act), साइबर अपराध,पॉक्सो एक्ट(POCSO ACT), मोटर वाहन अधिनियम, तथा टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।
शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पीएलवी श्री सुभाष तिवारी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों तथा आम नागरिकों को उपलब्ध निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस प्रकार यह विधिक जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button