Blog

पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी

दुधारू गाय वर्ग में नरेंद्र ने प्रथम, सोनू, दुधारू भैंस वर्ग में प्रेम पांचाल प्रथम , बैल वर्ग में पहल सिंह को प्रथम, बछिया वर्ग में उस्मान रहे प्रथम,

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नांगल ज्वालापुर बड़ोवाला में पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पशु प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख, द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उन्नत नस्ल की दुधारू गाय, भैंस, बैल और बछिया का प्रदर्शन किया। पशुओं का मूल्यांकन दुग्ध उत्पादन, शारीरिक बनावट और देखभाल के आधार पर किया गया।

दुधारू गाय वर्ग में नरेंद्र ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय और किरणपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दुधारू भैंस वर्ग में प्रेम पांचाल प्रथम, जफर चौहान द्वितीय और रानी तृतीय स्थान पर रहीं। बैल वर्ग में पहल सिंह को प्रथम, कलीराम को द्वितीय तथा नरेंद्र पाल को तृतीय स्थान मिला। बछिया वर्ग में उस्मान प्रथम, प्रेमवती द्वितीय और बाबू तृतीय स्थान पर रहे। विजेता पशुपालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गौरव चौधरी ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है। इस तरह की पशु प्रदर्शनियां पशुपालकों को उन्नत तकनीक, बेहतर नस्ल और सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे किसानों की आय बढ़ेगी और गांव आत्मनिर्भर बनेंगे।

पशुपालन विभाग की ओर से मौके पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा टीकाकरण, कृमिनाशक दवा वितरण और संतुलित आहार की जानकारी दी गई।

डोईवाला पशु चिकित्सा अधिकारी पूजा पांडे ने बताया कि समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार और सही देखभाल से पशुओं की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

कार्यक्रम में अंजू देवी रेखा देवी,रफल सिंह वीरेंद्र थापा, उम्मेद सिंह, डॉ इमरान, डॉ अनिल वर्मा,डॉ प्रदीप के अलावा पशुपालक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button