Blog

महिला अकादमिक सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित हुईं डॉ. राखी पंचोला।

महिलाओं की बौद्धिक स्वतंत्रता, शैक्षणिक नेतृत्व और शोध सक्रियता के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. राखी पंचोला को महिला अकादमिक सशक्तिकरण सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तराखंड राजनीति विज्ञान परिषद (उपसा) एवं भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद (ईपसा) के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया, जिसे शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

हरिद्वार जनपद के लंढौरा स्थित चमन लाल महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्ठी के समापन सत्र में यह सम्मान पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक से प्रदान किया गयाI
डॉ. राखी पंचोला को यह सम्मान महिलाओं की बौद्धिक स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने, शैक्षणिक नेतृत्व को सुदृढ़ बनाने तथा शोध एवं अकादमिक गतिविधियों में उनके निरंतर और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया। उनके कार्यों को उच्च शिक्षा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरणादायी बताया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डॉ. राखी पंचोला जैसी शिक्षाविद् महिलाएं देश के अकादमिक जगत की सशक्त धुरी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बौद्धिक नेतृत्व और शोध कार्य ही शिक्षा व्यवस्था को नवदिशा देने का कार्य करता है।

कार्यक्रम में प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. एम.एम. सेमवाल, प्रो. सुशील उपाध्याय, प्रो. दिव्या उपाध्याय जोशी, पंडित रामकुमार शर्मा, डॉ. निशु भाटी सहित देशभर से आए शिक्षाविद्, शोधार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.पी. भट्ट एवं समस्त प्राध्यापकों ने डॉ. राखी पंचोला को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान और क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय बताया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. एम.एम. सेमवाल, प्रो. सुशील उपाध्याय, प्रो. दिव्या उपाध्याय जोशी, पंडित रामकुमार शर्मा, डॉ. निशु भाटी एवं समस्त प्रतिभागी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button