Blog

डोईवाला की बेटी दिया गोयल ने हाई स्कूल में 95.20% अंक के साथ बढ़ाया क्षेत्र का मान । मोहित उनियाल

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आईसीएसई (ICSE) हाई स्कूल परीक्षा परिणाम घोषित होने पर डोईवाला क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। दून पब्लिक स्कूल, क्राइस्ट स्कूल और प्रेसीडेंसी स्कूल जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच प्रेसीडेंसी स्कूल भानियावाला की प्रतिभाशाली छात्रा दिया गोयल ने 95.20% अंक प्राप्त कर डोईवाला क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर परवादून जिला कांग्रेस द्वारा दिया गोयल का सम्मान किया गया तथा उन्हें संविधान की प्रस्तावना भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि दिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्व. पन्ना लाल गोयल जी की पौत्री है । उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

दिया की दादी ममता गोयल, पिता अमित गोयल एवं माता पूजा गोयल ने उसकी कठिन मेहनत और अध्यापकों के सहयोग को इस सफलता का श्रेय दिया है।
दिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा, माता-पिता एवं अध्यापकों को देते हुए भविष्य में मेडिकल क्षेत्र में जाने की इच्छा जताई है।

इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला नगरपालिका सभासद गौरव मल्होत्रा,युवा कांग्रेस जिला महासचिव शुभम कांबोज,अमित गोयल व गौरव गोयल मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button