Blog

डोईवाला में जूनियर हाई स्कूल शिक्षकों का धरना, 13 सूत्रीय मांगों को लेकर दिखी एकजुटता, (शिक्षा व्यवस्था, पदोन्नति और स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज, उप शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन, डोईवाला की ओर से शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना स्थल पर विकासखंड डोईवाला के समस्त विद्यालयों के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर संगठन की मजबूती और आपसी एकता का परिचय दिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने विद्यालयों में संसाधनों की कमी, पदोन्नति में हो रही देरी, स्थानांतरण नीति में व्याप्त विसंगतियों सहित अन्य सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों का कहना था कि लंबे समय से लंबित मांगों के कारण शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, जिसका असर शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों पर भी पड़ रहा है।

धरना को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राजेश डोभाल ने कहा कि शिक्षक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन उनकी समस्याओं की अनदेखी से मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने शासन और शिक्षा विभाग से मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान की अपील की।

धरना कार्यक्रम में पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने खंडशिक्षा अधिकारीडोईवाला शिवानी कौशल को 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। साथ ही साफ किया गया कि यदि मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन भविष्य में व्यापक आंदोलन शुरू करने के लिए विवश होगा।

धरना प्रदर्शन में अन्निरुद्ध सोलंकी, देवेन्द्र सिन्धवाल, मोहन पेटवाल, सन्दीप रावत, विजय बहादुर, मायाराम रयाल, शैलेन्द्र रतूड़ी, अनिल शाह, गीता नैथानी, मीना ज्योती, रजनी सकलानी, सुमती रयाल, दमयन्ती चौहान, सुरेन्द्र चौहान, राधा टम्टा, मदन मोहन जोशी सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button