मुख्यमंत्री हुनर योजना से युवाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान। खजान दास, (प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 30 बच्चों को मिले प्रमाण पत्र, मेधावी विद्यार्थियों का भी हुआ सम्मान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री हुनर योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुनर योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षित बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा 10वीं एवं 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी मंच पर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री हुनर योजना अल्पसंख्यक युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवा हुनर के बल पर आत्मनिर्भर बनें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें। शिक्षा के साथ कौशल प्रशिक्षण ही मजबूत भविष्य की नींव रखता है।
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बलजीत सिंह सोनी ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आयोग निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की योजनाओं और आयोग के प्रयासों से अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में ठोस परिणाम सामने आएंगे I
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना बच्चों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की पहचान है। कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में सकारात्मक संदेश देता है और अन्य बच्चों को भी मेहनत के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के संयोजक सॉफ्ट्रॉनिक्स सोशल वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी ने बताया कि भविष्य में भी युवाओं के कौशल विकास, मार्गदर्शन और रोजगार से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग सचिव जगदीश सिंह रावत, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गुरजीत कौर, गौतम सिंह,पुरुषोत्तम डोभाल, एकता यादव,अपूर्व पूजा,मनजीत सिंह, मोहित, प्रेम सिंह पम्मी राज, मनप्रीत सिंह, अशोक चौहान, संजय चमोली आदि मौजूद रहे।



