Blog

डोईवाला में सर्राफा मंडल का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, आयात शुल्क बढ़ाने पर जताया विरोध, (6% से बढ़ाकर 15% आयात शुल्क करने के फैसले पर कैंडल जलाकर किया शांतिपूर्ण मार्च, नगर चौक से देहरादून रोड होते हुए फिर नगर चौक पर हुआ समापन)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला में सर्राफा मंडल डोईवाला से जुड़े आभूषण व्यापारियों ने सोने-चांदी के आभूषणों पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कैंडल जलाकर सरकार के इस निर्णय के प्रति नाराजगी जताई और इसे आम उपभोक्ताओं व छोटे व्यापारियों के हितों के खिलाफ बताया।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारी नगर चौक पर एकत्र हुए, जहां से वे देहरादून रोड होते हुए पैदल मार्च करते हुए पुनः नगर चौक पर लौटे। हाथों में कैंडल लिए व्यापारियों ने एकजुटता के साथ अपनी मांगों को उठाया और सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

सर्राफा मंडल डोईवाला अध्यक्ष सुरेंद्र कक्कड़ ने कहा कि आयात शुल्क में अचानक की गई भारी बढ़ोतरी से सोने-चांदी के दामों में तेज उछाल आएगा, जिसका सीधा असर आम ग्राहकों और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे बाजार में मंदी की स्थिति बन सकती है।

मंडल सचिव विनय नागिया ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए आभूषण खरीदना और कठिन हो जाएगा। सरकार को व्यापार और उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को वापस लेना चाहिए।

इस दौरान प्रमोद भारद्वाज, दामन बाली, मनुज गुप्ता, संदीप रस्तोगी, अनुज गुप्ता, दिनेश कक्कड़ आदि आभूषण व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button