Blog

कंचन ज्वेलर्स चोरी का खुलासा करने पर सर्राफा मंडल ने पुलिस टीम को किया सम्मानित (9 मई (शुक्रवार) को हुई 6 सोने की चेन चोरी का मामला एक सप्ताह में सुलझा, व्यापारियों ने पुलिस की तत्परता को सराहा)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला में 9 मई (शुक्रवार) को कंचन ज्वेलर्स में हुई चोरी की घटना का पुलिस द्वारा सफल खुलासा किए जाने पर सर्राफा मंडल डोईवाला के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

बताया गया कि शातिर चोर कंचन ज्वेलर्स से ट्रे सहित बैग में रखी 6 सोने की चेन चोरी कर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर मामले का सफल खुलासा किया।

पुलिस की सक्रियता से न केवल चोरी का पर्दाफाश हुआ, बल्कि बाजार के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

सर्राफा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कक्कड़ ने कहा कि पुलिस की सजगता और कड़ी मेहनत से चोरी का खुलासा संभव हो पाया। इससे व्यापारियों का मनोबल बढ़ा है और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

व्यापारी ईश्वर चंद अग्रवाल ने कहा कि कम समय में मामले को सुलझाकर पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है, जिससे पूरे बाजार में सकारात्मक संदेश गया है।

कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। पुलिस आगे भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य करती रहेगी

इस दौरान डोईवाला व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश वासन, दामन बाली, संदीप रस्तोगी,दिनेश कक्कड़, राकेश कक्कड़, सुबोध जिंदल, गणेश ज्वेलर्स सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button