Blog

वार्ड के विकास को लेकर पूरी तरह समर्पित हैं। सभासद रियासत अली (वार्ड नंबर 15 में 50 लाख का नलकूप, 80 लाख की सड़कें और 30 लाख की नालियां बनीं, शेष कार्य जल्द होंगे पूरे)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 के सभासद रियासत अली ने कहा कि वे अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर पूरी तरह समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनका लक्ष्य है कि वार्ड के प्रत्येक नागरिक को समय पर और बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
सभासद ने बताया कि उनके कार्यकाल में वार्ड में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नलकूप का निर्माण कराया गया, जिससे पेयजल समस्या में काफी हद तक राहत मिली है।

इसके साथ ही करीब 80 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम हुआ है। वहीं, लगभग 30 लाख रुपये की लागत से नालियों का निर्माण कराकर जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

रियासत अली ने कहा कि वार्ड में जो विकास कार्य अभी शेष रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे जिस भरोसे के साथ चुना है, उस पर खरा उतरना मेरी जिम्मेदारी है। इसलिए वार्ड के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं पर मेरा पूरा फोकस रहता है।

सभासद ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में वार्ड नंबर 15 में विकास कार्यों की गति और तेज की जाएगी, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button