एसआईआर के बहाने कांग्रेस वोटरों को नुकसान पहुंचाने की साजिश। मनोज रावत (डोईवाला में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर चुनाव आयोग के साथ मिलकर वोट कटवाने का आरोप)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से बीएलए-2 का प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीएलए-1 नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम बाला जी फार्म, डोईवाला स्थित गुरुद्वारा साहिब के लंगर हाल में संपन्न हुआ।
इसमें बूथ स्तर पर तैनात बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई और संगठनात्मक रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दिनेश चौहान ने बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को एसआईआर की प्रक्रिया, नियमों और आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और समय पर कार्रवाई से मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की अनियमितता को रोका जा सकता है।
एसआईआर के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि एसआईआर के बहाने कांग्रेस वोटरों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार चुनाव आयोग के साथ मिलकर मतदाता सूची में हेरफेर कर कांग्रेस समर्थक मतदाताओं के वोट कटवाने का प्रयास कर सकती है, जो लोकतंत्र के मूल्यों पर सीधा प्रहार हैI
बीएलए-1 नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस संगठन ने डोईवाला विधानसभा के सभी 191 बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पहले ही कर दी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम न कटे। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पूरी विधानसभा को सेक्टरों में बांटकर चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने अपने बयान में कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा।
ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण संगठन को बूथ स्तर पर और सशक्त करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सतर्क और प्रशिक्षित कार्यकर्ता किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला प्रतिनिधि मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, गौरव सिंह, सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित, डोईवाला के पूर्व ब्लॉक प्रमुख के.एस. राणा, ईश्वर चंद पाल, अब्दुल रज्जाक, सुनील थपलियाल, सुनील वर्मन, राहुल खरोला, अरुण पाल, बालू सजवान, शार्दुल, सावन राठौड़, आरिफ अली, राजेंद्र बिष्ट, मोहित कपूर्वांन सहित डोईवाला विधानसभा के सभी बीएलए-2 कार्यकर्ता मौजूद रहे।



