Blog

पत्रकारों की कलम जनहित और जनभावनाओं की आवाज़, – विनोद उनियाल (हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हुआ सम्मान समारोह)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सभागार में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विनोद उनियाल एवं विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के कई पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।

राज्य मंत्री विनोद उनियाल ने कहा कि पत्रकारों की कलम जनहित और जनभावनाओं की सशक्त आवाज़ है। पत्रकार समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं। वे आम जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की मेहनत और समर्पण से लोगों को समय पर सूचनाएं प्राप्त होती हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और अधिक सशक्त बनती है।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान डॉ मधुकर उनियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, रियासत अली, अमित कुमार,महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनीता गुरंग, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, पत्रकार राजेंद्र वर्मा, प्रीतम वर्मा, आरती वर्मा, जावेद हुसैन, रजनीश सेनी, संजय अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, पवन सिंघल, संजय शर्मा, आसिफ हसन, विजय शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल,अंजना गुप्ता, सुंदर, कमल गोला, सुरेश सेनी, पूनम तोमर, एस एस मैठारू,आशा खाती, चंद्रकला ध्यानी,रीता नेगी, नीलम नेगी, हेमचंद्र रियाल, कृष्णा देवी, सरिता नेगी उषा चमोला, विनीता पैन्यूली, जगदीश प्रसाद गैरोला, मदन सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button