Blog

डेंगू रोकथाम के लिए मैदान में उतरी स्वच्छता वाहिनी, (हर सप्ताह एक दिन, 7 मिनट अपने लिए,अभियान के तहत घर-घर जाकर लार्वा नष्ट करने की कार्रवाई)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
पालिका के अधिशासी अधिकारी के निर्देशों पर नगर पालिका परिषद डोईवाला द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्वच्छता वाहिनी और नगर पालिका की टीमें वार्ड स्तर पर उन स्थानों का निरीक्षण कर रही हैं, जहां साफ पानी जमा होने से डेंगू के लार्वा पनपने की संभावना रहती है।

निरीक्षण के दौरान कूलर, पानी की टंकियों, गमलों व अन्य खुले पात्रों में जमा साफ पानी को मौके पर ही खाली कराया गया और लोगों को डेंगू के लार्वा की पहचान व उससे बचाव के उपाय बताए गए।

नप सफाई निरीक्षक संकेत ने बताया कि डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन सात मिनट निकालकर अपने घर व आसपास जमा पानी को अवश्य खाली करें। नगर पालिका की टीम अगले एक माह तक घर-घर जाकर लार्वा को सोर्स पर ही नष्ट करने और लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

नगर पालिका प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और अपने स्तर पर सावधानी बरतते हुए डेंगू से बचाव में सहभागी बनें।

इस नप सफाई सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार नीरज कुमार के अलावा सतीश आशीष अमन गौरव आदि पर्यावरण मित्र मौजूद है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button