Blog

जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा डोईवाला, नरेंद्र सिंह नेगी (वार्ड 20 में 30 लाख की लागत से बनी इंटरलॉकिंग टाइल सड़कों का लोकार्पण)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 20 में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा और वार्ड सभासद रीना कोठारी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं रिबन काटकर किया गया।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। इंटरलॉकिंग टाइल सड़कें टिकाऊ होने के साथ-साथ जल निकासी में सहायक हैं, जिससे आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

वार्ड सभासद रीना कोठारी ने कहा कि वार्ड 20 में जनहित से जुड़े विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और आगे भी आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

इस मौके पर अभिषेक अग्रवाल,मनीष कुमार,केतन,लक्ष्मी नेगी,सुनील,कुमार,विजय कुमार,होशला पंवार,भूपेंद्र रावत,जगदीश जख्मोला,संजय रावत,कृष्णा तड़ियाल,जीत चौहान,टीकाराम उनियाल आदि वार्ड नागरिक मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button