Blog

श्रमिकों की समस्याओं का होगा जल्द समाधान। सुभाष भट्ट (डोईवाला शुगर मिल निरीक्षण के दौरान श्रमिकों से संवाद, गन्ना किसानों के शत-प्रतिशत भुगतान को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति के नवनियुक्त सदस्य सुभाष भट्ट ने डोईवाला चीनी मिल पहुंचकर चीनी मिल का निरीक्षण किया, मिल के अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने नवनियुक्त सदस्य सुभाष भट्ट का बुके भेंट कर स्वागत किया।

सदस्य सुभाष भट्ट ने शुगर मिल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान सामने आई श्रमिकों की प्रमुख समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए सुभाष भट्ट ने आश्वासन दिया कि इन सभी का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की सुविधाएं और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में धामी सरकार ने गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। डोईवाला शुगर मिल क्षेत्र के किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के माध्यम से देशभर के किसानों को सीधे बैंक खातों में सहायता राशि ट्रांसफर किए जाने को किसान हित में बड़ा कदम बताया।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि गन्ना किसानों का शत-प्रतिशत भुगतान सरकार की बड़ी उपलब्धि है। शुगर मिल के श्रमिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर सरकार पूरी तरह गंभीर है और जल्द ही ठोस कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों व श्रमिकों का आर्थिक सशक्तिकरण ही सरकार की प्राथमिकता है।

अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन किसानों और श्रमिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। गन्ना भुगतान को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया गया है और निरीक्षण के दौरान उठाई गई श्रमिकों की समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई कर मिल की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय चौहान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, चंद्रभानपाल, सौरव पाल आदेश पवार, मनीष छेत्री, गौरी रावत पूनम रावत करण रावत गौरव रावत पवन सैनी,सुषमा चौधरी, अरविंद शर्मा, सुशील जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, मिल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button