Blog

पिता के जन्मदिन पर सेवा का संदेश, ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने तहसील परिसर में लगवाई बेंच, (आमजन को बैठने की सुविधा देने की पहल, सामाजिक सरोकारों के साथ जन्मदिन मनाने का दिया संदेश)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
तहसील परिसर में आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर तहसील परिसर में बेंच लगवाई। इस पहल से तहसील में आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज़ से आए लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर छोटी-छोटी सुविधाएं आमजन के लिए बड़ी राहत बनती हैं। उन्होंने बताया कि पिता के जन्मदिन को सेवा और जनहित से जोड़ते हुए यह कार्य कराया गया है, ताकि इसका लाभ प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को मिल सके। तहसील परिसर में बेंच लगाए जाने से इंतजार कर रहे लोगों को अब खड़े रहने की परेशानी नहीं होगी।
स्थानीय लोगों और तहसील में मौजूद कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जनप्रतिनिधियों को जनसेवा से जोड़ते हैं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी नें कहां कि मेरे पिता ने हमेशा समाज के लिए कुछ करने की सीख दी है। उनके जन्मदिन पर यह छोटा सा प्रयास किया गया है, ताकि तहसील आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। आगे भी जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button