Blog

शहीदे करबला इमाम हुसैन की शहादत की याद में ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन,किया जिसमें युवाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान।

रक्तदान शिविर में 60 रक्तवीरों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान,

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीदे करबला इमाम हुसैन की याद में एवं मुहर्रम के मुक़द्दस अवसर पर ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ द्वारा वार्ड नंबर 15, तेलीवाला में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि हाजी अमीर हसन एवं हाजी अब्दुल कादिर पूर्व सभासद द्वारा फीता काटकर की गई। शिविर के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और इस नेक कार्य की सराहना की।
समाजसेवी हाजी अमीर हसन ने एवं हाजी अब्दुल कादिर ने कहा “मुहर्रम का महीना हमें त्याग, बलिदान और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश देता है। किसी बीमार या जरूरतमंद की जान बचाने के लिए खून का दान करना सबसे बड़ी इबादत है। आज हमारे युवाओं ने भारी संख्या में रक्तदान करके यह साबित किया है कि इंसानियत से बड़ा कोई मजहब नहीं है और कहा तेलीवाला में इस तरह के कैंप का आयोजन होना गर्व की बात है। अक्सर अस्पतालों में खून की कमी के कारण गरीब मरीजों को परेशान होना पड़ता है। ‘एक मदद ब्लड ग्रुप समिति’ का यह प्रयास सराहनीय है, और हम भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में अपना पूरा सहयोग देने का वादा करते हैं।
एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के अध्यक्ष साकिर हुसैन ने कहा “हमारी समिति का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि कोई भी व्यक्ति रक्त के अभाव में अपनी जान न गंवाए। आज के शिविर में युवाओं का जो जोश देखने को मिला, वह बेमिसाल है। हम उन सभी रक्तदाताओं के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस मुहिम को सफल बनाया। मोहर्रम पर हमको हजरत इमाम हुसैन के बताए हुए उस रास्ते पर चलने का अहद लेना चाहिए संघर्ष कुर्बानी और समर्पण से होकर हमे इंसानियत शांति और एकता की ओर ले जाता है । हमारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। परिवर्तन ब्लड बैंक की डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम द्वारा पूरी सुरक्षा और मानकों के साथ रक्त एकत्रित किया गया। सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समिति के सचिव आसिफ हसन शादाब हसन रहमान अली मोहम्मद फरमान आजम हाजी अलीजान मोहम्मद अकरम मुस्तकीम जुबैर फारुख जावेद नदीम सम्मुन समीर अहमद असलम चांद खान तारिक रहमान रहीम फैमिद इम्तियाज शादीकुल मुबिन आदि सदस्य, स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button