Blog

सेवा, समर्पण और करुणा से ही पूर्ण होता है चिकित्सक का दायित्व। डॉ. विजय धस्माणा’ (हिम्स जौलीग्रांट में डॉक्टर्स डे पर एमबीबीएस छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उत्कृष्ट चिकित्सकों का हुआ सम्मान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स), जौलीग्रांट में राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से चिकित्सकों के सेवा भाव, समर्पण और योगदान को नमन किया।
आदि कैलाश सभागार में फिजियोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने किया। उन्होंने चिकित्सकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य, विश्वास और मानवता के महत्वपूर्ण आधार स्तंभ हैं।
डॉ. धस्माणा ने कहा कि यह दिवस केवल चिकित्सकों की मेहनत और सेवाओं को सम्मान देने का अवसर नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों, उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर चिंतन करने का भी दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्ष 1991 से भारत में यह दिवस भारत रत्न से सम्मानित एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय (डॉ. बीसी रॉय) की स्मृति में मनाया जा रहा है। भावी चिकित्सकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा पेशा केवल ज्ञान और तकनीकी कौशल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संवेदनशीलता, ईमानदारी और करुणा का होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मरीजों का उपचार मानवीय दृष्टिकोण और पूरी जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. एके देवरारी, महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ. विजेन्द्र चौहान, डीन हिम्स डॉ. ए. शरीफ और निदेशक अस्पताल सेवाएं डॉ. हेमचंद्र, डॉ. अनुराधा कुसुम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

’उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चिकित्सकों का सम्मान’
इस दौरान एसआरएचयू अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माणा ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. आरके रोहतगी, डॉ. अनुपमा नौटियाल, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. डीसी धस्माना, डॉ. आरती कोटवाल, डॉ. संजय दास, डॉ. जयंती सेमवाल, डॉ. स्मिता चंद्रा, डॉ. गुरजीत खुराना, डॉ. प्राची काला, डॉ. शोएब अहमद, डॉ. प्रियरंजन अविनाश, डॉ. रश्मि जिंदल, डॉ. हेमंत कुमार नौटियाल, डॉ. अनिल रावत, डॉ. रूचिरा नौटियाल, डॉ. लवनीश कुमार, डॉ. हर्ष बहादुर, डॉ. अतुल अग्रवाल को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button