कारगिल विजय दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण. (भानियावाला वार्ड-10 स्थित पंचायत घर परिसर में लगाए पौधे, शहीदों के बलिदान को किया नमन)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को भानियावाला के वार्ड नंबर-10 स्थित पंचायत घर परिसर में पौधारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला प्रभारी दान सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
जिला प्रभारी दान सिंह रावत ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा युवा पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
पौधारोपण में पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सभासद ईश्वर रौथान, मंडल महामंत्री आदेश पवार, गणेश उनियाल,चंद्र बल्लभ लखेडा, गुड्डू मिश्रा आदि मौजूद रहे I



