Blog

हर रविवार स्वच्छता का संकल्प, ग्रामीणों ने किया श्रमदान, (फतेहपुर टांडा के वार्ड 5 और 6 में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान, विदुषी निशंक के नेतृत्व में स्वच्छ एवं आदर्श गांव बनाने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ग्राम पंचायत जीवनवाला के ग्राम फतेहपुर टांडा में रविवार को वार्ड संख्या 5 और 6 में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। सरदार सोहन सिंह चौक से पंचायत घर तक ग्रामीणों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और गांव को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने का संकल्प लिया।

समाजसेवी विदुषी निशंक के नेतृत्व में आयोजित अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की गई। लोगों से प्रत्येक रविवार कुछ समय अपने गांव की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित करने का आह्वान किया गया।

समाजसेवी विदुषी निशंक ने कहा कि स्वच्छता एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक आदत होनी चाहिए। यदि प्रत्येक व्यक्ति हर रविवार कुछ समय अपने गांव की सफाई के लिए दे, तो हम मिलकर अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बना सकते हैं।

ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह ने कहा कि स्वच्छ गांव का निर्माण सभी ग्रामीणों के सहयोग से ही संभव है। मेरा सभी ग्रामवासियों से आग्रह है कि हर रविवार इस अभियान से जुड़ें और अपने गांव को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने में योगदान दें।

अभियान में उप प्रधान दीवान सिंह सजवाण, वार्ड सदस्य डिम्पल सैनी, वार्ड सदस्य परविंदर कौर, हिमालयीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के चेतन गौर, समाजसेवी जुगल पाल, सुखविंदर सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य रमनदीप सिंह, हरजिंदर सिंह, अजीत सिंह हन्नी, तनुज कुमार, राजन पाल, मीना नेगी, किरण गौड़, गोमती देवी, मंजू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button