(भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ परवादून जिला कांग्रेस का सत्याग्रह, धर्मुचक गांव में निकला सत्याग्रह मार्च)
(डोईवाला राजेंद्र वर्मा):
भाजपा की कथित दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज डोईवाला के धर्मुचक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क से सत्याग्रह के रूप में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी जनसभा के पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से गंगाजल से शुद्धिकरण कराए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।
परवादून जिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस सत्याग्रह मार्च में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल तथा अनुसूचित जाति विभाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। सत्याग्रह मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, धर्मुचक से प्रारंभ होकर क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे देश के वरिष्ठ दलित नेता और संवैधानिक मूल्यों के प्रबल समर्थक हैं। उनके कार्यक्रम के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण जैसी कथित कार्रवाई सामाजिक समरसता, समानता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। कांग्रेस का यह सत्याग्रह भाजपा की भेदभावपूर्ण और दलित विरोधी मानसिकता के विरोध में है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को समानता, न्याय और सम्मान का संविधान दिया है और कांग्रेस संविधान तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि दलित समाज का अपमान किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। यदि आज भी किसी व्यक्ति या नेता के कार्यक्रम के बाद शुद्धिकरण जैसी सोच सामने आती है, तो यह सामाजिक भेदभाव की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से ऐसी मानसिकता का विरोध करती रहेगी।
डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप भट्ट तथा डोईवाला नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि पूरा कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह की भावना के साथ आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य सामाजिक समानता, संविधान के सम्मान तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना है।
इस अवसर पर परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीरज त्यागी,कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल,मनोज नौटियाल, डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नरेंद्र चौहान,सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन,उमेद बोरा,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, हाजी अब्दुल वहीद,कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, मनीष उपाध्याय,स्वतंत्र बिष्ट,गौरव मल्होत्रा,अमित सैनी, बीडीसी हरि किशोर,बीरेन्द्र कुमार,मोहित कर्पवान, इंद्रजीत सिंह,शार्दूल नेगी,मनोज पाल, मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,संदीप थापा,युवराज पुन,साजिद अली, बलबीर सिंह बिंदा,रेखा कांडपाल सती,विनय मुरली,सीता राम, भारत भूषण कौशल, बाबूलाल, विमल गोला, मनोज रावत, महेश लोधी,शुभम काम्बोज,राजेंद्र सिंह,सुभाष थापा,नंदन नेगी सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



