मेजर दुर्गा मल्ल का बलिदान देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल (शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट, वीर गोरखा कल्याण समिति और शहीद दुर्गा मल्ल विकास समिति के तत्वावधान में अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का 82वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चौक से नगर चौक तक पैदल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, दायित्वधारी अभिषेक शाही और समिति के पदाधिकारियों एवं समाज से जुड़े नागरिकों ने नगर पालिका प्रांगण और नगर चौक स्थित शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
दायित्वधारी अभिषेक शाही ने कहा कि शहीदों की वीरगाथाएं युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती हैं। मेजर दुर्गा मल्ल का जीवन देश के लिए समर्पण और त्याग का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
हेल्प क्रॉस ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल थापा ने कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल का बलिदान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देश के प्रति कर्तव्य और जिम्मेदारी का संदेश देती रहेगी।
वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा ने कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका बलिदान गोरखा समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी वीरगाथा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि अमर शहीद मेजर दुर्गा मल्ल ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज जरूरत है कि हम उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना को अपने जीवन में उतारें।
शहीद दुर्गा मल्ल विकास समिति के अध्यक्ष शालिग्राम ने कहा कि मेजर दुर्गा मल्ल का जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। उनकी स्मृति को जीवंत रखना और उनके आदर्शों को समाज तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,अरुण छेत्री, दीपक थापा, मीन बहादुर, राम बहादुर, कृष्ण बहादुर थापा, आरती थापा, प्रकाश कोठारी,प्रदीप कुमार, प्रेम लिंबू, लोकेश बन, विनोद नेगी मायाधिकारी, सीमा राई, प्रेम सिंह पम्मी राज अजय थापा, विनय सावन,गीता सावन, रेनू छेत्री आदि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



