Blog

एसडीआरएफ जवानों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, आस संस्था ने जताया सम्मान, (आपदा में सेवा करने वाले कार्मिकों को बहनों ने बांधी राखी, टीबी से बचाव के प्रति भी किया जागरूक)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रक्षाबंधन के अवसर पर आस (एक्शन फॉर एडवांसमेंट ऑफ सोसाइटी), गुमानीवाला ऋषिकेश के सदस्यों ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट पहुंचकर अधिकारियों और कार्मिकों को राखियां बांधीं। बहनों ने एसडीआरएफ जवानों के प्रति स्नेह और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि एसडीआरएफ कार्मिक आपदा एवं अन्य विषम परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन की सुरक्षा और बचाव में जुटे रहते हैं। ऐसे कर्मठ जवानों की कलाई पर राखी बांधना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है।

इस दौरान संस्था की ओर से अधिकारियों एवं कार्मिकों को टीबी (क्षय रोग) के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें टीबी के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में हेमलता, संगीता बहुगुणा, बबिता बौड़ाई, पूनम मैठाणी और लक्ष्मी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं एसडीआरएफ की ओर से सहायक सेनानायक सुशील रावत, संजय उप्रेती, शिविरपाल आनंद सिंह रावत, इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण, सूबेदार सैन्य सहायक जयपाल राणा और सब इंस्पेक्टर पंकज खरोला सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button