Blog

नशा व्यक्ति ही नहीं, परिवार और समाज को भी करता है खोखला। डी.पी. भट्ट (छात्र-छात्राओं ने हस्ताक्षर कर नशे से दूर रहने का लिया संकल्प)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ महाविद्यालय परिवार को नशे के खिलाफ संकल्पित करना रहा।

प्राचार्य प्रो. डीपी भट्ट ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज को खोखला कर देता है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने की अपील की।

नोडल अधिकारी डॉ. एसके लाल ने कहा कि ‘विकसित युवा, विकसित भारत’ का सपना तभी साकार होगा, जब छात्र-छात्राएं नशे से दूर रहेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने और समाज में फैल रही इस कुरीति के खिलाफ आवाज उठाकर इसे दूर करने का आह्वान किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त रका संकल्प लेते हुए हस्ताक्षर पट्ट पर हस्ताक्षर किए।

कार्यक्रम में प्रो. संगीता बहुगुणा, प्रो. कंचन सिंह, प्रो. आरसी नेगी, प्रो. वंदना गौड़, डॉ. पूनम रावत, डॉ. सीताराम नैथानी, डॉ. गुलनाज फातिमा, प्रिंस, राज, किरण शाह गोस्वामी सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button