Blog

संगठन विस्तार के साथ कांग्रेस ने बढ़ाई अनुसूचित विभाग की सक्रियता। (नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाज की समस्याएं प्रमुखता से उठाने का आह्वान)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए परवादून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने मुलकी सिंह, राजीव कुमार, यशपाल, विक्की सिंह और कुशल पाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित समाज के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही अनुसूचित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव स्वतंत्र बिष्ट, जिला सचिव मनोज पाल, बाबू लाल, राहुल सैनी, राणा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button