Blog

एनएसयूआई ने छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किए। (अध्यक्ष वंश खत्री, महासचिव आयुष कृषाली और यूआर अतुल सिंह समेत छह प्रत्याशी घोषित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में छात्रसंघ चुनाव 2026 के लिए एनएसयूआई ने छह अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। अध्यक्ष पद पर वंश खत्री, उपाध्यक्ष जयदीप, महासचिव आयुष कृषाली, सहसचिव वंदना, कोषाध्यक्ष सृष्टि और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अतुल सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। चुनाव संचालन एवं समन्वय के लिए मुकेश प्रसाद को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवादून मोहित उनियाल ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और सकारात्मक सोच के साथ चुनाव में भाग लेने की बात कही।

जिलापंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव युवाओं को नेतृत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने प्रत्याशियों से छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। छात्र प्रतिनिधियों को छात्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को उचित मंच पर उठाने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए।

इस दौरान लक्ष्मण बिष्ट, सुनील थपलियाल, शार्दुल नेगी, सुनील बर्मन, विवेक सैनी, सावन राठौर, आरिफ अली, स्वतंत्र बिष्ट, शैलेश बर्थवाल, मनोज नौटियाल, उमेद बोरा, इंद्रजीत सिंह, अनिल पाल और मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button