Blog

खबर को सुनें

पांच नामित सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

(नगर पालिका बोर्ड में अब 25 सभासद, विधायक गैरोला और पालिकाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं)

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका में पांच नामित सभासदों को पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में सोनू गोयल, मनीष छेत्री, सरिता जोशी, पुष्कर नेगी और रविंदर बेलवाल शामिल रहे। पांचों नामित सभासदों के शामिल होने के बाद पालिका बोर्ड में सभासदों की संख्या 20 से बढ़कर 25 हो गई है।

इस अवसर पर विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पांच नए नामित सभासदों के शामिल होने से नगर पालिका बोर्ड और मजबूत हुआ है। सभी सभासद आपसी समन्वय के साथ जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नए नामित सभासदों के जुड़ने से बोर्ड को मजबूती मिली है। सभी के सहयोग से नगर की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी नामित सभासदों को शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी एमएल शाह, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, अरुण शर्मा, अजय उनियाल, राहुल जोशी, विक्रम सिंह नेगी, सभासद गौरव मल्होत्रा, विनीत, सुरेंद्र लोधी, रीना चौहान, सचिन रावत, रविंद्र पवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button