खेलों से जुड़कर युवा नशे से दूर रहें। गुरजीत सिंह लाडी (माजरी में पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कई राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी स्थित ‘द वर्कआउट जोन’ के सौजन्य से रविवार को उत्तराखंड ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत विभिन्न राज्यों से लगभग 400 से अधिक पहुंचे पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी ताकत और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का समापन देर रात होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मुख्य आयोजक एवं ‘द वर्कआउट जोन’ के संचालक मनप्रीत सिंह ‘हैप्पी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना जरूरी है। खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आयोजक मनप्रीत सिंह ‘हैप्पी’ ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल और व्यायाम से जोड़ना है। नियमित खेल गतिविधियों से युवा स्वस्थ रहने के साथ नशे जैसी बुराइयों से भी दूर रह सकते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताया।
प्रतियोगिता में क्षेत्रवासी और खिलाड़ी मौजूद रहे i



