Blog

निशुल्क चिकित्सा शिविर में सौ से अधिक मरीजों ने कराया पंजीकरण। (हड्डी, नस, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञों ने किया उपचार)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मिस्सरवाला स्थित ऑर्थो एंड स्किन क्लिनिक के तत्वावधान में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सौ से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निशुल्क परामर्श लिया और दवाइयां प्राप्त कीं।

शिविर में हड्डी, नस, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं से परेशान मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर संयोजक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरांग अग्रवाल ने कहा कि गलत खान-पान और बदलती जीवनशैली के कारण हड्डियों से संबंधित बीमारियां बढ़ रही हैं। इससे बचाव के लिए पौष्टिक आहार के साथ समय पर उचित उपचार जरूरी है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है।

शिविर में डॉ. दीक्षा गुप्ता और डॉ. पारुल शर्मा ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस दौरान टीना राय, मनोज सैनी और शेहरून निशा ने सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button