Blog

गढ़वाली साहित्य के संरक्षण के लिए प्रो. ममता कुंवर सम्मानित। (देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026 से नवाजी गईं स्पर्श हिमालयीय की प्रोफेसर)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श हिमालयीय माजरी की प्रोफेसर डॉ. ममता कुंवर को उत्तराखंड की लोक संस्कृति और गढ़वाली कविता के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान के लिए ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया।

Oplus_16908288
संस्कृति जागरण मंच, उत्तराखंड प्रांत की ओर से संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित समारोह में साहित्य, लोक संस्कृति, संगीत, पत्रकारिता, समाजसेवा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों की 24 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

प्रो. ममता कुंवर लंबे समय से साहित्य, गढ़वाली भाषा और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार जताते हुए कहा कि अपनी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए कार्य करना उनके लिए गौरव के साथ जिम्मेदारी भी है। यह सम्मान उन्हें आगे भी इस दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देगा।

सम्मानित होने पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, जिला उपाध्यक्ष विनय कंडवाल, प्रकाश कोठारी, पंकज शर्मा, रश्मि देवी आदि ने हर्ष जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button