Blog

नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग लेकर कोतवाली पहुंचे लोग। (सभासद बोले- बच्चों के भविष्य को लेकर अभिभावक चिंतित)

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भानियावाला में नशे के कथित कारोबार को लेकर वार्ड नंबर 10 के स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। सभासद ईश्वर रौथान के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली प्रभारी राकेश गुसाई से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और ज्ञापन सौंपा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सपेरा बस्ती के आसपास नशे के कारोबार की शिकायतें सामने आ रही हैं। क्षेत्र में दो बड़े स्कूल भी हैं, जिससे बच्चों और युवाओं पर इसके गलत प्रभाव को लेकर अभिभावक चिंतित हैं। लोगों ने नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही बाहरी लोगों और कबाड़ियों का सत्यापन कराने की मांग की।

सभासद ईश्वर रौथान ने कहा कि वार्ड में नशे के कथित कारोबार को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। सपेरा बस्ती के आसपास नशे की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही हैं। क्षेत्र में दो बड़े स्कूल होने के कारण अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। उन्होंने पुलिस से नशे के खिलाफ अभियान चलाने, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और बाहरी लोगों व कबाड़ियों का सत्यापन कराने की मांग की है।

कोतवाली प्रभारी राकेश गुसांईं ने कहा कि नशे से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। पुलिस क्षेत्र में निगरानी बढ़ाकर नशे से जुड़ी गतिविधियों बस सक्रियता के साथ नजर रखी जाएगी और जल्द बाहरी लोगों और कबाड़ियों का सत्यापन भी कराया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
ज्ञापन देने वालों में दिनेश पंवार, अनीता नेगी, भरत सिंह कुमाई,रोशनी देवी सुषमा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button